लोक निर्माण मंत्री को पर्यटन मंत्री ने सौंपी जिले की 78 सड़कों की सूची
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जिले की जर्जर सड़कों की मरम्मत और नई सड़कों के निर्माण की मांग करते हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ठा. जयवीर सिंह ने लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद को 78 सड़कों की सूची सौंपी है। इसमें पर्यटन मंत्री ने सड़कों की बदहाली बताते हुए उससे होने वाले नुकसान के बारे में भी विस्तार से बताया।
पर्यटन मंत्री ने कहा कि जिले में 31 सड़कों की मरम्मत होनी है और 47 सड़कों का पुनर्निर्माण किया जाना है। वहीं लोकनिर्माण मंत्री ने पर्यटन मंत्री को आश्वासन दिया है कि जल्द ही सड़कों की मरम्मत व पुनर्निर्माण करा दिया जाएगा। जिससे जनता को किसी तरह की दिक्क्त का सामना न करना पड़े और खराब सड़कों के कारण होने वाले हादसों को भी रोका जा सके।