फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: लेखपालों ने किया तहसीलों में प्रदर्शन, नारेबाजी

Tue, 15 Jul 2025 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सदर तहसील में एसडीएम न्यायिक अनुराधा सिंह को ज्ञापन सौपते लेखपाल संघ के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। हापुड़ में लेखपाल सुभाष मीणा की उत्पीड़न के कारण हुई मृत्यु के विरोध में सोमवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने फिरोजाबाद की सदर, शिकोहाबाद और जसराना तहसीलों में धरना प्रदर्शन किया। लेखपालों ने काम ठप कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर मृतक के आश्रितों को नौकरी और उचित मुआवज़ा देने की मांग की। उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की।
विज्ञापन

सदर तहसील में संजय यादव और आशीष पाराशर के नेतृत्व में, शिकोहाबाद में नरेंद्र कुमार और शिवांश मिश्रा के नेतृत्व में तथा जसराना में मनोज यादव के नेतृत्व में लेखपालों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने हापुड़ के जिलाधिकारी पर सुभाष मीणा को अपमानित करने और झूठी शिकायत पर बिना जांच के उत्पीड़नात्मक कार्रवाई करने का आरोप लगाया, जिसके कारण लेखपाल की मृत्यु हो गई।
लेखपालों ने अधिकारियों द्वारा अधीनस्थों के अपमान को मुख्य सचिव के आदेशों का उल्लंघन बताया। प्रदर्शनकारियों ने सरकारी नौकरी, आर्थिक सहायता, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और मुख्य सचिव के आदेशों के सख्त पालन की मांग की।
विज्ञापन


टूंडला में भी विरोध प्रदर्शन

टूंडला। तहसील में लेखपाल संघ ने धरना-प्रदर्शन किया। नारेबाजी के साथ जिलाधिकारी का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उन्होंने बताया कि हापुड़ के जिलाधिकारी ने वहां की तहसील में तैनात लेखपाल सुभाष मीणा के साथ गलत व्यवहार व उत्पीड़न किया गया। इसके चलते वह तनाव में आ गए थे। इस दौरान जिलामंत्री अजीत कुमार, तहसील अध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह, शीलेंद्र कुमार, विनेंद्र कुमार, प्रबल प्रताप सिंह, शालिनी तोमर, आशीष श्रीवास्तव, विवेक प्रताप सिंह, नरेश वर्मा, श्वेता सिंह, ललितेश कुमार, मुकेश कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें