अधिवक्ताओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपा।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी मंगलवार को डीएम नेहा शर्मा से मिले। साथ ही उन्हें राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन दिया। इसमें उन्होंने जस्टिस कर्नन मामले में राष्ट्रपति से हस्तक्षेप करने की मांग की।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्म सिंह यादव एडवोकेट एवं महासचिव पंचम सिंह गुर्जर एडवोकेट के नेतृत्व में जिले के अधिवक्ता एकत्रित होकर जुलूस के रूप में डीएम के कार्यालय पहुंचे। ज्ञापन में उन्होंने ने कहा कि भारतीय न्याय व्यवस्था का विश्व में उदाहरण दिया जाता है। जब न्याय व्यवस्था के अंग आपस में ही टकराएंगे तो फिर देश की हालत क्या होगी। उन्होंने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग की है।
इस दौरान शिव प्रकाश सिंह जादौन, शीलेंद्र प्रताप सिंह चौहान, डा.सुधीर यादव,फरीद अहमद खान,भूपेंद्र शर्मा, घनश्याम जादौन, नरेंद्रपाल सिंह, अनुराग शर्मा,वकील खान, मुकेश यादव, नरेंद्र राठौर, विनोद कुमार,केके राजपूत, उमेश ओझा एडवोकेट, पुत्तू सिंह जादौन, रतन सिंह, अजय ओझा आदि रहे।