फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को बंधक बना कर लाखों रुपये की लूट, गांव में फैली सनसनी

विज्ञापन
जलालपुर में घटना के बाद मौके पर पड़ी चारपाई, रस्सी और कपड़े को देखते हुए ग्रामीण बच्चे और महिलाएं? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। गांव जलालपुर में सोमवार-मंगलवार की मध्य रात बदमाश घर में घुस गए। इसी दौरान गृह स्वामी की पुत्रवधू जाग गई। महिला ने विरोध किया तो बदमाशों ने महिला को चारपाई पर रस्सी से बांध दिया और उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। बदमाश घर में रखी एक लाख रुपये की नकदी और लाखों रुपये के आभूषण लूट कर फरार हो गए।
विज्ञापन

जलालपुर निवासी कमलेश खेतीबाड़ी करते हैं। कमलेश अपने मकान में निर्माण कार्य करा रहे हैं। सोमवार रात मकान में बदमाश घुस आए और कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ कर उसमें से नकदी और आभूषण निकालने लगे। इसी दौरान कमलेश की पुत्रवधू करिश्मा जाग गई॥ पुत्रवधू ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे असलाह के बल पर चुप रहने के लिए कहा और रस्सी से उसके हाथ-पैर बांध कर चारपाई से बांध दिया। उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। बदमाश कमरे में रखी अलमारी और बक्शों में रखी लगभग एक लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण लूट कर फरार हो गए।
सुबह कमलेश की पत्नी अंदर आईं तो बहू को चारपाई पर बंधा देख हैरान रह गईं। कमरा खुला था और सामान बिखरा पड़ा था। घटना की जानकारी होते ही गांव में सनसनी फैल गई। इस संबंध में एसपी ग्रामीण डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

जलालपुर में महिला को बंधक बना कर हुई लूट के मामले में एसपी ग्रामीण डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। साक्ष्यों और नमूनों को एकत्रित किया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि फिंगर प्रिंट भी लिए गए हैं। घटना के शीघ्र खुलासे के लिए एसओजी और थाना की टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें