फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जाटऊ में भैंस निकालने के दौरान तालाब में फिसलकर डूबा बेलदार, मौत

Wed, 12 Aug 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
नारखी। थाना क्षेत्र के गांव जाटऊ में मंगलवार देर शाम 26 वर्षीय बेलदार तालाब में फंसी भैंस को निकालने के दौरान दलदल में फंसने के कारण डूब गया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


गांव जाटऊ निवासी बंटू (26) मंगलवार शाम करीब चार बजे घर से भैंसों को चराने के लिए निकला था। इसी दौरान उसकी एक भैंस गांव के तालाब में चली गई। काफी देर तक भैंस के बाहर न आने पर बंटू उसे निकालने के लिए तालाब के किनारे पहुंचा, जहां अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी व दलदल में फंस गया।

चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और सूचना पर रोते-बिलखते परिजन भी पहुंच गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद करीब आधे घंटे बाद उसे गहरे तालाब से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजन गंभीर हालत में बंटू को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ टूंडला अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें