फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरानख्वानी तो कहीं हवन-यज्ञ, फोर्स अलर्ट

Sun, 07 Dec 2014 12:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबरी विध्वंश की 22वीं बरसी पर सुहागनगरी में मुस्लिम समाज ने कुरानख्वानी के साथ काला दिवस मनाया। वहीं हिंदूवादी संगठनों ने हवन यज्ञ करके विजय दिवस मनाते हुए अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने का संकल्प लिया। शहर के मुख्य बाजार के साथ मिश्रित आबादी में पुलिस फोर्स तैनात रहा। नगर मजिस्ट्रेट रमेशचंद्र, सीओ सिटी राजेश चौधरी समूचे नगर में भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन



कुरानख्वानी के साथ मनाया काला दिवस
कोहिनूर रोड पर बाबरी मस्जिद की शहादत की 22 वीं बरसी पर कुरानख्वानी का आयोजन किया गया। शफीक अहमद गुड्डू ने कहा कि छह दिसंबर 1992 का काला दिन भुलाया नहीं जा सकता है। इसी दिन मस्जिद को गिराने के साथ ही भारतीय संविधान को तहस-नहस किया गया था। नाजिम भाई ने कहा कि धर्म निरपेक्षता के नाम पर देश की मुस्लिमों को ठगा जा रहा है। हाजी रईस, अक्षय भाई ने कहा कि प्रदेश में जब से अखिलेश यादव की सरकार बनीं है तभी से फिरकापरस्त ताकतें मजबूत हुई है।

 मस्जिद के पुन: निर्माण कराने एवं मुल्क में अमन-चैन की दुआ की गई। अंत में राष्ट्रपति के संबोधित सात सूत्रीय मांगपत्र एसडीएम सदर विजय सिंह को सौंपा गया। इस दौरान इंतजार अहमद, नाजिमउद्दीन, आसिफ चौधरी, अच्छे भाई, अख्तर, मास्टर शमीम, मौलाना सलाउद्दीन रब्बानी, अब्बास अली, हाजी रईस, बदरुल हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


अयोध्या में भव्य राममंदिर का लिया संकल्प
हिंदूवादी संगठन विहिप, बजरंग दल एवं आरएसएस की ओर से गोपाल आश्रम प्रांगण में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस मौके पर अयोध्या में भव्य राममंदिर बनाने का संकल्प लिया गया। हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री से अयोध्या में राममंदिर का निर्माण कराने की मांग की।


इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष रमाकांत पचौरी ने कहा अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण बनना चाहिए। पंडित वीनेश भाई ने कहा कि हम सभी को मंदिर निर्माण की अलख जगानी चाहिए। हवन यज्ञ में आहुतियां देने के साथ प्रधानमंत्री से रामलला का भव्य मंदिर निर्माण कराने की मांग की गई।

आरएसएस के विभाग कार्यवाह रमाकांत उपाध्याय, ठाकुर जितेंद्र सिंह राघव, विपिन भारद्वाज, बजरंग दल के अरविंद भारद्वाज, ब्रजेश यादव, कौशल किशोर उपाध्याय, आकाश शर्मा, शलभ माथुर, मोहन शुक्ला, अतुल कुमार आदि मौजूद रहे। हवन यज्ञ के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इधर विजय दिवस पर संतों ने चेतावनी यात्रा संत मनमोहन दास के निर्देशन में निकाली। रामश्याम मंदिर मक्खनपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया गया। इस दौरान संतों ने हाशिम अंसारी को सच्चा मुसलमान बताया। विहिप जिला मंत्री ब्रजेश चौहान, घमंडीलाल बघेल, महावीर गिरि महाराज, हरिदास, नेपालदास, शशिकांत गुप्ता, श्याम बिहारी दौनेरिया आदि मौजूद रहे।

पुलिस फोर्स रहा अलर्ट, दौड़ते रहे अफसर
बाबरी विध्वंश की बरसी पर शहर में पुलिस फोर्स अलर्ट रहा। शहर के प्रमुख नालबंद चौराहा, कोटला मोहल्ला, नई बस्ती, हुंडा वाला बाग, नगला बरी चौराहा पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। साथ ही सीओ सिटी राजेश चौधरी, नगर मजिस्ट्रेट रमेशचंद्र, एसडीएम सदर विजय सिंह के साथ थानाध्यक्ष भी नगर भ्रमण पर रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें