फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रीड़ा भारती कराएगी बैडमिंटन चैंपियनशिप

विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! क्रीड़ा भारती प्रेस वार्ता में मौजूद पदाधिकारी - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आगामी 10 से 12 सितंबर तक क्रीड़ा भारती जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन माधव प्रसाद गोयंका स्टेडियम, एसआरके कॉलेज में कराएगा। यह जानकारी संयुक्त जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा ने प्रेसवार्ता में दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चैंपयिनशिप 10, 11 और 12 सितंबर को आयोजित की जाएगी। विभाग संयोजिका अनुपम शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता नौ वर्गों में आयोजित की जाएगी। ओपन सिंगल पुरुष, ओपन सिंगल महिला, ओपन डबल पुरुष, ओपन डबल महिला, ओपन सिंगल पुरुष जूनियर, ओपन सिंगल महिला सहित अन्य वर्गों में भी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
जूनियर वर्ग में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों के लिए आधार कार्ड जमा कराना होगा। प्रतियोगिता संयोजक रोहित राजपूत ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गोविंद प्लाजा शिवाजी मार्ग, डिवाइन स्कूल, शर्मा बुक सेंटर, वंडर वर्ल्ड स्कूल से फार्म प्राप्त किए जा सकते हैं। प्रेसवार्ता में आकांक्षा मित्तल, विशाखा जैसवाल, रिचा झिंदल, संदीप यादव, दीपक कुशवाह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें