फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजेंट बनने के लिए कराया कोविड टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। ब्लॉक परिसर एवं जसराना के सामुदायिक स्वास्थय केंद्र पर प्रत्याशियों एवं समर्थकों की भीड़ लगी रही। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में मतदान के बाद दो मई को होने वाली मतगणना के लिए प्रत्याशी मतगणना अभिकर्ता बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे।
विज्ञापन

चुनाव आयोग द्वारा मतगणना में भाग लेने वाले एजेंट एवं प्रत्याशियों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव होना आवश्यक करने के बाद प्रत्याशियों में हड़कंप मचा हुआ है।
आदेश मिलने के बाद दूसरे दिन भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रत्याशी एवं समर्थक कोरोना की जांच कराने के लिए संघर्ष करते दिखे। इस दौरान किसी भी प्रकार का विवाद न हो इसके लिए पुलिस भी तैनात रही। वहीं जसराना के ब्लाक परिसर में एजेंट बनने के लिए लोग फार्म खरीदते दिखाई दिए। इस दौरान कहीं भी कोविड के नियमों का पालन नहीं हो सका। ब्लाक परिसर के साथ सामुदायिक स्वास्थय केंद्र पर कोविड नियम तार-तार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें