दो युवतियों समेत पांच मिले कोरोना संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। कोविड प्रोटोकॉल की अनदेखी से जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार जिले में बढ़ने लगी है। 24 घंटे में जनपद में पांच नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इससे सक्रिय केस बढ़कर सात हो गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, गांव सलेमपुर में 24 वर्षीय युवती, शिकोहाबाद के स्टेशन रोड पर 10 वर्षीय बालिका, नगला मिर्जा में 12 वर्षीय बालक, कश्मीरी गेट निवासी 22 वर्षीय युवती व 13 वर्ष की बालिका जांच में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। रिपोर्ट संक्रमित आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय हो गईं। सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने बताया कि कोरोना जांच में पांच लोग संकमित मिले हैं। लोग अभी से सावधानी बरतना शुरू कर दें। ताकि कोरोना की चौथी लहर सुहाग नगरी में ज्यादा प्रभावी न रहे।