फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोबारा जांच को भेजे गए निर्यातक, पुत्री और अन्य के नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना वायरस को लेकर शहर में भ्रम की स्थिति हो रही है। सुहागनगर निवासी निर्यातक और उनकी पुत्री लखनऊ पीजीआई से वापस आ गए हैं, किंतु उनको आइसोलेशन वार्ड में फिर से भर्ती कर दिया गया। पिता-पुत्री सहित अन्य एक मरीज के सैंपल जांच के लिए पुन: केजीएमयू में भेजे गए हैं।
विज्ञापन

विभागीय लोगों के मुताबिक निर्यातक और उनकी पुत्री के अलावा एक अन्य व्यक्ति का सैंपल जांच के लिए सैफई पीजीआई भेजा था, किंतु वहां किसी कारणवश सैंपल की जांच न हो पाने कारण तीनों के दोबारा सैंपल लिए और जांच के लिए केजीएमयू में भेजे गए। हालांकि निर्यातक को बृहस्पतिवार को पीजीआई लखनऊ भेजा गया था।
वहां से पिता, पुत्री को वापस भेज दिया। किंतु जांच रिपोर्ट न आ पाने के कारण उनको फिर से आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया। निर्यातक के परिवार के अन्य पांच सदस्य एफएच मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित ने बताया कि सुहागनगर निवासी निर्यातक और पुत्री का सैंपल जांच के लिए दोबारा भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहना संभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें