फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण के डर से ऑटो से कूदी छात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
अपहरण के डर से ऑटो से कूदी छात्रा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। ऑटो चालक को बदमाश समझ कर हाईस्कूल की छात्रा ऑटो से ककरुऊ कोठी चौराहे पर कूद गई। छात्रा के परिजन की शिकायत पर पुलिस ने छात्रा का डाक्टरी परीक्षण कराने के साथ ही कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रानगर निवासी विजेंद्र सिंह की पुत्री रुबिका (14) बच्चू बाबा आश्रम के समीप एक शिक्षण संस्थान में हाईस्कूल की छात्रा है। शुक्रवार को ऑटो से स्कूल जा रही थी और चालक को बदमाश समझकर ककरुऊ कोठी चौराहा के समीप कूद गई थी। परिजन शनिवार रात को उसे लेकर थाना उत्तर पहुंचे। पुलिस ने रविवार को बालिका का डाक्टरी परीक्षण कराया। थानाध्यक्ष उत्तर संजीव कुमार दुबे का कहना है कि बालिका जिस ऑटो में बैठी थी। उस ऑटो चालक को दो सवारियां दिखाईं दी। इस पर वह ऑटो को चलाने लगा। इस पर छात्रा ने सोचा कि ऑटो चालक उसका अपहरण करके ले जा रहा है और वह ऑटो से कूद गई। छात्रा के पिता ने अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें