फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मक्खनपुर में बनेगा खाटू श्याम,मां कामाख्या का मंदिर

विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! रामनगर रोड स्थित छारबाग स्वर्ग आश्रम पर आधुनिक मशीन लगने हेतु पूजन करते राज्यसभा सा? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद/मक्खनपुर। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल जैन ने मक्खनपुर बिल्टीगढ़ बाईपास पर 51 फुट ऊंचे बनने वाले खाटू श्याम एवं मां कामाख्याधाम मंदिर के निर्माण एवं छारबाग स्थित स्वर्गाश्रम प्रांगण में एक करोड़ की लागत से बनने वाले विद्युत शवदाह गृह का शिलान्यास किया। राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल जैन जी ने कहा मंदिर निर्माण हिंदू संस्कृति एवं हमारी आस्था का प्रतीक है। देवी, देवताओं की आराधना करने से प्रत्येक व्यक्ति को आत्मबल मिलता है। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेंद्र बघेल, उपाध्यक्ष रंजीत कुमार बघेल एवं सचिव अशोक बघेल, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन डा. एसपी लहरी ने किया। इस दौरान सांसद डॉ चंद्रसेन जादौन ,महापौर नूतन राठौर, विधायक डॉ. मुकेश वर्मा, विधायक टूंडला प्रेमपाल सिंह धनगर, सदर विधायक मनीष असीजा, जिला अध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता नानक चंद्र अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा, आनंद अग्रवाल, अरविंद पचौरी, अविनाश सिंह भोले, अंकित तिवारी ,आलिंद अग्रवाल, राकेश गर्ग सीए, डॉ. ध्रुव आचार्य, आलोक मित्तल, दीपक गुप्ता कालू, दीपक राठौर, ब्लाक प्रमुख लक्ष्मीनारायन यादव, सिरसागंज चेयरमैन सोनी शिवहरे, योगेश प्रताप बघेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें