फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन रोकने के लिए विशेष प्रवर्तन दल गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध खनन रोकने के लिए विशेष प्रवर्तन दल गठित
विज्ञापन

बदनाम इलाकों में चेक पोस्ट बनाने की भी हो रही तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जिले में मिट्टी, यमुना से बालू और गिट्टी का अवैध खनन रोकने के लिए विशेष प्रवर्तन दल का गठन किया गया है। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने इस संबंध में वर्चुअल मीटिंग के जरिए सभी एसडीएम, पुलिस क्षेत्राधिकारी,थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। डीएम ने बताया कि इस वक्त जिला में किसी भी व्यक्ति अथवा फर्म के पास मिट्टी अथवा बालू खनन का अनुज्ञा पत्र नहीं है।
जिलाधिकारी के अनुसार निजी कार्य के लिए भी कोई भी व्यक्ति जेसीबी के जरिए मिट्टी का खनन नहीं करेगा। निजी खेत से निजी कार्य के लिए केवल हस्त चालन विधि यानि फावड़े से ही मिट्टी की खोदाई होगी। निजी कार्य के लिए भी मिट्टी का खनन सूर्योदय के बाद और सूर्यास्त से पूर्व ही किया जाएगा। वर्चुअल मीटिंग में शनिवार देर शाम अफसरों को यह निर्देश जारी किए। बैठक संचालन कर रहे अपर जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि जिला में वर्तमान तिथि में किसी भी व्यक्ति अथवा फर्म के पास मिट्टी,बालू अथवा गिट्टी का अनुज्ञा पत्र नहीं है। वनाधिकारी डीके सिंह, खनन निरीक्षक प्रदीप कुमार राज आदि भी बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अवैध खनन वाले इलाकों में चेकपोस्ट बनाने को कहा। चिह्नित जगहों पर बनने वाले चेक पोस्ट पर पुलिस और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम तैनात रहेंगी। अपर जिलाधिकारी की देखरेख में बनाई गई कमेटी में खनन निरीक्षक, सभी एसडीएम, वन विभाग के अधिकारी शामिल किए गए हैं।
बाहर से आने जाने वाले वाहनों की होगी सघन जांच
जिलाधिकारी ने अन्य जनपदों से शहर की सीमा में मौरंग,गिट्टी आदि का परिवहन करने वाले वाहनों की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षकों से ऐसे भी वाहनों की निगरानी के लिए दिन-रात सजग रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी द्वारा अवैध खनन के संबंध में शनिवार की शाम को वर्चुअल मीटिंग की गई। अवैध खनन में संलिप्त लोगों पर सख्ती के लिए सघन छापामार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा निजी कार्य के लिए अगर कोई व्यक्ति जेसीबी के जरिए मिट्टी की खुदाई कराएगा तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।
- डीके सिंह, जिला वनाधिकारी और विशेष प्रवर्तन दल के सदस्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें