फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूंडला, खैरगढ़ और एका ने जीता कायाकल्प अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही कायाकल्प अवार्ड योजना के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टूंडला एक बार फिर आगरा मंडल में प्रथम स्थान पर रहा है। स्वास्थ्य केंद्र खैरगढ़ और एका का भी कायाकल्प में चयन हुआ है। शासन द्वारा एक लाख रुपये की धनराशि पुरस्कार में प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

चिकित्सीय सेवाएं, मरीज और स्टाफ का व्यवहार एवं स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने कायाकल्प योजना की शुरुआत की थी। इसमें राज्य स्तरीय टीम आकर प्रतिभाग करने वाले अस्पतालों का भौतिक निरीक्षण करती हैं। विभिन्न बिंदुओं के आधार पर अंक दिए जाते हैं।
आगरा मंडल में अपनी श्रेणी में लगातार तीन बार कायाकल्प अवार्ड जीतने वाला पहला अस्पताल होने का गौरव भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टूंडला को प्राप्त हुआ है। टूंडला के साथ-साथ दो अन्य स्वास्थ्य केंद्र एका और खैरगढ़ भी कायाकल्प अवार्ड के लिए चयनित हुए हैं। इसमें टूंडला को प्रदेश में 18वां स्थान प्राप्त हुआ है। जबकि एका को 65 वां तथा खैरगढ़ को प्रदेश में 70वां स्थान मिला है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टूंडला अधीक्षक डॉक्टर संजीव वर्मा ने इसका पूरा श्रेय स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम के साथ-साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी फिरोजाबाद तथा जिला स्तरीय टीम को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें