पचोखरा। यूजीसी और एससीएसटी एक्ट के विरोध में दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन से पूर्व पुलिस ने करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष निकुंज ठाकुर को उनके आवास पर नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया। इस कार्रवाई से संगठन के कार्यकर्ताओं में भारी रोष रहा।
विज्ञापन
करणी सेना ने अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच की तैयारी की थी। रविवार को पुलिस ने निकुंज ठाकुर के घर पर पहरा बैठा दिया। सूचना विवेक ठाकुर और देवेश ठाकुर ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। निकुंज ठाकुर ने कहा कि प्रशासनिक दबाव से संगठन की आवाज नहीं दबेगी। इस दौरान रंजीत चौहान, पिंटू प्रधान और हिमांशू गुप्ता सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद