फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्ष्य देने में आनाकानी कर रहीं पांच इकाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
साक्ष्य देने में आनाकानी कर रहीं पांच इकाइयां
विज्ञापन

- गैस कोटा व नई यूनिट स्थापना के मामले में 12 इकाइयों की हो रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। टीटीजेड क्षेत्र में इकाई स्थापना व क्षमता विस्तार के मामले में फंसी 12 इकाइयों की जांच की जा रही है। इन्हें 19 अप्रैल को नोटिस जारी किए गए थे। इसके बाद भी पांच इकाइयों ने क्षमता विस्तार व इकाई स्थापना से जुड़ीं पत्रावली उद्योग विभाग को नहीं सौंपी है।
टीटीजेड एरिया में बढ़ते वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए जनवरी 2014 से इकाइयों के विस्तार, नई इकाइयों पर रोक है। इसके बाद भी फिरोजाबाद में नई इकाई स्थापना एवं गैस कोटा एवं उत्पादन क्षमता विस्तार से जुड़ा मामला प्रकाश में आया। औद्योगिक संगठन से जुडे़ आगरा निवासी एक पदाधिकारी की शिकायत पर मंडलायुक्त ने अपर जिलाधिकारी को जांच अधिकारी नामित करते हुए 12 इकाइयों की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। एडीएम के निर्देश पर उपायुक्त उद्योग ने 19 अप्रैल को शहर की 12 इकाइयों को नोटिस जारी कर इकाई स्थापना पंजीकरण, गैस कोटा निर्धारण आदि से जुडे़ साक्ष्य उपलब्ध कराने को कहा था। इसमें से सात ने पत्रावली व साक्ष्य उद्योग विभाग को उपलब्ध करा दिए हैं।
विज्ञापन

इन इकाइयों ने नहीं सौंपे साक्ष्य
भूरे खां-साबुद्दीन ग्लास वर्क्स, नेशनल ग्लास इंडस्ट्रीज, केबी ग्लास, सोनिया ग्लास और गौरव ग्लास वर्क्स ने इकाई स्थापना एवं गैस कोटा निर्धारण से जुड़े साक्ष्य उद्योग विभाग को उपलब्ध नहीं कराए हैं।
---
कुछ इकाईयों ने अभी तक अपने साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराए हैं। उद्योग विभाग को शेष पांच और इकाइयों के गैस कोटा, उत्पादन क्षमता विस्तार के अलावा यूनिट स्थापना से जुड़े साक्ष्य प्राप्त करने को कहा है।
विज्ञापन

अभिषेक सिंह, अपर जिलाधिकारी
नोटिस के बाद भी अभी तक कुछ इकाइयों ने इकाई स्थापना एवं गैस कोटा एवं उत्पादन क्षमता से जुडे़ साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराए हैं। बृहस्पतिवार तक साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराने वाली इकाइयों की रिपोर्ट जांच के लिए नामित अपर जिलाधिकारी को प्रेषित कर दी जाएगी।
- अमरेश पांडे, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें