फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलादेवी मंदिर के सामने बनेगा ‘आईकॉनिक’ मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
कैलादेवी मंदिर के सामने बनेगा ‘आईकॉनिक’ मार्ग
विज्ञापन

बैठने के लिए बेंच लगेंगी, लाइटों की भी होगी व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। मां राजराजेश्वरी कैलादेवी मंदिर के सामने नगर निगम द्वारा आईकॉनिक रोड का निर्माण कराएगा। सड़क निर्माण के लिए करीब 21 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। शुक्रवार को मेयर नूतन राठौर ने निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर के साथ सड़क का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

रामलीला परिसर स्थित मां राजराजेश्वरी मंदिर के सामने का मार्ग काफी जर्जर है। जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं के साथ राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। चीफ इंजीनियर संजय सिंह ने बताया कि आईकॉनिक मार्ग का निर्माण मां राजराजेश्वरी मंदिर के सामने कराया जाएगा। निर्माण कार्य के लिए करीब 21 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। मार्ग निर्माण के साथ ही दोनों तरफ श्रद्धालुओं के बैठने के लिए बेंच लगवाई जाएंगी। सड़क के दोनों तरफ लाइटों की व्यवस्था की जाएगी। मेयर नूतन राठौर ने बताया कि कैलादेवी मंदिर के सामने आईकॉनिक मार्ग का निर्माण जल्द पूरा कराया जाएगा। इस परिसर में नवरात्र, रामलीला महोत्सव के दौरान हजारों भक्त आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें