फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झील का निर्माण कर रही संस्था पर आठ लाख रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
फिरोजाबाद। नंदपुर झील का निरीक्षण करते नगर विधायक मनीष असीजा के साथ मौजूद अधिकारी। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मंगलवार को नगर विधायक मनीष असीजा के साथ जलकल विभाग के अधिकारियों ने झील का निरीक्षण किया। चेतावनी के बाद भी ठेकेदार द्वारा समय से झील का निर्माण न किए जाने पर जल निगम के अधिकारियों ने नगर विधायक के निर्देश पर आठ लाख रुपये का जुर्माना लगाने के साथ ही तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

झालगोपालपुर से इंटेक प्लांट नंदपुर के मिलने वाले पानी को स्टोर करने के लिए जल निगम नंदपुर के समीप झील का निर्माण करा रहा है। झील का निर्माण जून 2019 को पूरा होना था। लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के चलते अभी तक झील का निर्माण 70 फीसदी नहीं हुआ है। जबकि समय से झील का निर्माण कराने के जिए कार्यदाई संस्था को पूर्व में कई बार चेतावनी दी जा चुकी है।
कार्यदायी संस्था को यहां तक कहा गया था कि वर्ष 2020 के माह जनवरी तक झील का निर्माण पूरा होना है। इसके बाद भी संस्था द्वारा झील निर्माण में पूरी तरह से लापरवाही बरती जा रही है। जिसको लेकर मंगलवार को नगर विधायक मनीष असीजा, जल निगम के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार ने अन्य अधिकारियों के साथ झील का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पूर्व में दिए गए निर्देश के बाद भी कार्य पूरा न किए जाने पर ठेकेदार पर आठ लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। अधिशासी अभियंता जल निगम राकेश कुमार ने बताया कि ठेकेदार द्वारा नियमानुसार कार्य न किए जाने पर आठ लाख का जुर्माना लगाने के साथ ही तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें