फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: धूमधाम से मनेगा झूलेलाल महोत्सव, 15 मार्च को प्रभातफेरी

Fri, 13 Mar 2026 07:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- 20 को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, 24 मार्च को आर्य नगर चौक में होगी सांस्कृतिक संध्या
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजाबाद। जलदेव वरुणावतार भगवान झूलेलाल की जयंती (चेटीचंड महोत्सव) पर महोत्सव समिति ने इस वर्ष तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है।

आयोजन समिति के संयोजक नानकचंद्र वासवानी और अध्यक्ष दुर्गादास मयानी ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत 15 मार्च को सुबह 7 बजे होगी। सदर बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर से विशाल प्रभातफेरी सह बाइक व स्कूटर रैली निकाली जाएगी। यह रैली गंज चौराहा, सेंट्रल चौराहा, जलेसर रोड, संत कंवरराम दरबार, क्लब चौराहा, बस स्टैंड और एसएन रोड होते हुए लेबर कॉलोनी स्थित झूलेलाल चौक पर संपन्न होगी। महोत्सव का मुख्य आकर्षण 20 मार्च को रहेगा। सुबह 8:30 बजे: महाआरती का आयोजन होगा। दोपहर 12:00 बजे: विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। दोपहर 3:00 बजे बहराणा साहिब (ज्योति पूजन) और प्रसाद वितरण होगा। शाम 6:00 बजे: शहर के प्रमुख मार्गों से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो रात्रि 9 बजे झूलेलाल मंदिर, लेबर कॉलोनी पर विश्राम लेगी।
विज्ञापन




24 मार्च को सम्मान समारोह

महोत्सव का समापन 24 मार्च को आर्य नगर चौक पर होगा। शाम 5 बजे से अतिथियों और पदाधिकारियों का सम्मान समारोह शुरू होगा। शाम 6:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक मनीष असीजा और महापौर कामिनी राठौर मौजूद रहेंगी। इस दौरान प्रमुख रूप से परशुराम लालवानी, हरेंद्र राम रखवानी, विजय भंवानी, ममता नवलानी, रेखा कन्हैयानी, निधि नवलानी, वर्षा नवलानी, रेखा चेलानी, नीता भगनानी, मोहन कुमार सोनी, सुरेश कन्हैयानी, राजेश चेलानी और मुकुल आनंदानी सहित सिंधी समाज के तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें