फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झालगोपालपुर नहर हुई साफ, कल से शहर को मिलेगा गंगाजल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। झालगोपालपुर नहर की सफाई का कार्य शनिवार देरशाम पूरा हो गया। रविवार से नहर को चालू कर दिया जाएगा। ऐसे में सोमवार से शहर के लोगों को गंगाजल की आपूर्ति मिलना शुरू हो जाएगी। शहर को गंगाजल की आपूर्ति देने के लिए जलकल और जलनिगम के अफसरों ने तैयारी पूर्ण कर ली है। शनिवार को मेयर नूतन राठौर ने मौके पर पहुंचकर सफाई कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शहर की करीब साढ़े सात लाख की आबादी को झालगोपालपुर नहर से गंगाजल की आपूर्ति दी जाती है। नहर में सिल्ट और घास जमा होने के कारण नगर निगम द्वारा सिंचाई विभाग से क्लोजर लेकर पिछले एक सप्ताह से नहर की सफाई का कार्य कराया जा रहा था, जो शनिवार देररात तक पूरा हो गया। नहर की सफाई के दौरान शहर के लोगों को नंदपुर गांव के समीप बनी झील से पानी की आपूर्ति सप्लाई की जा रही थी। इस कारण कुछ क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पहुंच पा रहा था।
ऐसे में जलकल विभाग द्वारा टैंकरों से भी पानी की आपूर्ति की जा रही थी। जलकल विभाग के महाप्रबंधक रामबाबू राजपूत ने बताया कि करीब 25 किलोमीटर लंबी नहर की सफाई का कार्य शनिवार देरशाम पूरा हो गया। रविवार को नहर चालू कराने के साथ ही देररात तक इंटक प्लांट तक पानी पहुंच जाएगा और सोमवार को टंकियों को भरवाने के साथ ही सोमवार शाम से गंगाजल की आपूर्ति देना शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए कर्मचारियों व अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें