फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा से गहनों और नकदी से भरा थैला लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना उत्तर क्षेत्र में बदमाशों ने तमंचे के बल पर सराफ व्यापारी से गहनों से भरा थैला व नकदी लूट ली। विरोध करने पर तमंचे की बट सिर में मार दी, जिससे वह लहूलुहान हो गया। बदमाश थैला लूटने के बाद पैदल ही भागने में सफल हो गए। घटना के बाद मौके पर एसपी सिटी, सीओ सिटी और थाना पुलिस पहुंच गई। उन्होंने घटना के संबंध में पूछताछ की। पीड़ित ने थाना में जाकर तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना उत्तर क्षेत्र के राम कृष्ण नगर गली नं. दो निवासी रामपाल सिंह वर्मा पुत्र सतीश चंद्र वर्मा जलेसर रोड पर राधे कृष्णा ज्वैलर्स के नाम से सराफ की दुकान चलाते हैं। बुधवार की शाम को करीब 7.30 बजे दुकान को बंद करके गहनों एवं नकदी से भरा थैला लेकर घर की ओर जा रहे थे। वह अपने मकान के बाहर कुंडी खुलवा रहे थे इसी दौरान पीछे से आए तीन बदमाशों ने उनको पीछे से धक्का मार दिया। वह कुछ समझ पाते तब तक एक ने तमंचे का बट सिर में मारकर हाथ से थैला छीन लिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाश पैदल ही भाग गए। परिवारीजनों ने मकान का दरवाजा खोलकर देखा तो राम पाल लहूलुहान हालत में घर के बाहर पड़े थे। उन्होंने शोर मचाया तो पीछे से उनका बेटा अनुज बाबू व संदीप बाबू भी पहुंच गए। मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की सूचना तुरंत ही इलाका पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही एसपी सिटी संजीव वाजपेई, सीओ सिटी राजेश चौधरी एवं प्रभारी निरीक्षक उत्तर शशिकांत शर्मा के साथ पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही लूट का शिकार हुए रामपाल सिंह व अनुज बाबू से पूछताछ की। पीड़ित ने बताया कि उसके थैले में 65 ग्राम के करीब सोने के जेवरात तथा 60 हजार रुपया की नकदी थी। एक ग्राहक ने बुधवार को गहनों की बुकिंग कराई थी।
वर्जन
प्राथमिक पड़ताल से पता चला है कि सराफा व्यापारी के साथ लूट की घटना को अंजाम किसी करीबी ने दिया है। बदमाशों की शीघ्र ही गिरफ्तार कर घटना का खुलाशा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश चौधरी, सीओ सिटी


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें