फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रिश्वत लेते पकड़ा गया बिजली विभाग का जेई...गिरफ्तार होते ही गिड़गिड़ाने लगा, घसीटते हुए ले गई टीम

Thu, 22 Jan 2026 12:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में 40 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का जेई और संविदा कर्मी गिरफ्तार किया गया। टीम के सामने वो गिड़गिड़ाता रहा। इस दौरान जब टीम ने उसे अपने साथ ले जाने के प्रयास किए, तो उसने जमीन पकड़ ली। टीम उसे घसीटते हुए ले गई। 
 
विज्ञापन
जेई को ले जाती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के भूढ़ा भरतरा गांव के माता मंदिर तिराहा से बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर राजेश कुमार और संविदा कर्मी लाइनमैन जयप्रकाश को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों बुधवार को एंटी करप्शन आगरा की टीम ने गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई देर रात तक जारी रही। दोनों एंटी करप्शन कोर्ट आगरा में आज पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


एंटी करप्शन आगरा के इंस्पेक्टर संजय यादव की टीम ने जेई को नौशहरा निवासी नीरज कुमार की शिकायत पर गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के समय का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जेई को पकड़कर टीम सरकारी बुलेरो में ले जाती दिख रही है। इधर, जेई जमीन पर घिसट रहा है, गिड़गिड़ा रहा और पुलिसकर्मी उसे जबरन गाड़ी में डालने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें