फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जावेद एकेडमी ने जीता दूसरा क्वार्टर फाइनल

Mon, 15 Jun 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 पीडी जैन ग्राउंड में खेले जा रहे टी-20 नाइट क्रिकेट में कई मुकाबले खेले गए। अंकुर एंड संधू एकेडमी शिकोहाबाद और आरजी इलेविन विजयी रही। जबकि दूसरे क्वाटर फाइनल में जावेद एकेडमी ने बाजी मार ली।
विज्ञापन

 पहला मुकाबले अंकुर एकेडमी और ग्रीन स्टार के मध्य खेला गया। जिसमें अंकुर एकेडमी ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवरों में 162 रनों की पारी खेली। जिसमें कप्तान अकुंर ने 27 और अमनदीप ने 24 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी ग्रीन स्टार की टीम 70 रन पर आल आउट हो गई। दूसरा मैच इलेविन वारियर्स और आरजी इलेविन के मध्य खेला गया। टास जीतकर इलेविन वारियर्स ने बल्लेाबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में सात विकेेट के नुकसान पर 91 रन बनाए। आरजी इलेविन के गेंदबाज मुकेश ने दो, यादवेंद्र ने दो विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी आरजी इलेवन ने लक्ष्य को मात्र 11 ओवरों में ही प्राप्त कर लिया। सुमित ने 29 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच मुकेश को प्रदान किया गया। तीसरे मुकाबला दूसरे क्वार्टर फाइनल के रूप में खेला गया जिसमें सिरसागंज और जावेद एकेडमी के मध्य भिंड़त हुई। सिरसागंज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए जावेद एकेडमी में निर्धारित ओवरों में 143 रन बनाए। जबकि रवि ने 42, राफीक ने 23 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिरसागंज की टीम ने मात्र 107 रन ही बना सकी। सपा जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव ने कहा कि खेलों से व्यक्तित्व का निखार होता है। उन्होंने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।


आर्यनगर 10 रनों से बना विजेता
फीरोजाबाद। आदर्श क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में एसआरके ग्राउंड पर आर्य नगर और नंदू अंकुर एकेडमी के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें आर्यनगर की टीम 10 रनों से विजेता बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें