फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से बढ़ा जसराना की खारजा नहर का जलस्तर, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
खारजा नहर पर पहुंचे विधायक रामगोपाल पप्पू लोधी अधिकारियों एवं ग्रामीणों से जानकारी करते हुए। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
जसराना/एका (फिरोजाबाद)। खारजा नहर कटने के बाद आधा दर्जन से अधिक गांवों के लोगों की दिक्कतें कम नहीं हो रहीं। मंगलवार को बारिश ने पानी और बढ़ गया। जसराना विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी ने एसडीएम एवं तहसीलदार के निरीक्षण किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है बारिश के बाद जहां खारजा नहर उफान पर है, कई बीघा खेत जलमग्न हो गए। बारिश भी थमने का नाम नहीं ले रही। ग्रामीणों बोले मौसम साफ नहीं हुआ तो खारजा नहर का पानी सरगपुर, नगला पाय, मछरिया, नगला देवा तक फसलें प्रभावित करेगा। ग्रामीणों का आरोप है नहर की सफाई में प्रशासन गंभीरता नहीं दिखाई है।
मंगलवार को जसराना विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी ने एसडीएम जसराना विवेक मिश्रा एवं तहसीलदार ब्रहमानंद कठेरिया के साथ नगला देवा सहित आसपास के गांव का दौरा किया। ग्रामीणों को अश्वासन दिया कि खारजा नहर के पानी गांवो की ओर जाने से रोका जाएगा। प्रभावित किसानों की हानि का आंकलन कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगला पाये निवासी भूपेंद्र यादव, भीषमपाल, भगवान सिंह, अमर सिंह, गंगा सिंह, राजाराम, रामसनेही ने कहा कि प्रशासन खारजा नहर की सफाई नहीं कराएगा तब तक समस्या निस्तारित नहीं होगी। एसडीएम जसराना विवेक मिश्रा ने कहा कि नहर के पानी घटाने की कवायद जारी है। नुकसान का आंकलन कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें