शिकोहाबाद। मैथिल, झा, ओझा, पांचाल, धीमान, जागड़, विश्वकर्मा ब्राह्मण समाज की एक बैठक संयुक्त रूप से एटा-आगरा सर्विस रोड स्थित एक मैरिज होम में आयोजित हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए रामसेवक वैद्य ने बताया कि अपने समाज की पांच सूत्री मांगों को लेकर वह एक जनचेतना रथयात्रा का आयोजन करेंगे। 11 दिसंबर को शिकोहाबाद से जंतर-मंतर दिल्ली तक निकाली जाएगी। इससे पूर्व समाज के लोग जिला मुख्यालय फिरोजाबाद पहुंचकर एक ज्ञापन प्रधानमंत्री, गृहमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौपेंगे। संवाद