फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: एकजुटता का संदेश देने के लिए जन चेतना यात्रा निकाली गई

Mon, 18 Mar 2024 12:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रविवार को भारतीय सवर्ण महासभा द्वारा कोटला रोड बंबा चौराहा से जन चेतना यात्रा निकाली गई। जो विभिन्न मार्गों से होती हुई गांधी पार्क चौराहा पर पहुंचकर संपन्न हुई। जिसमें समाज के लोगों ने शामिल होकर एकजुटता का संदेश दिया।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन (किसान) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर ने कोटला रोड बंबा चौराहा पर शुभारंभ करते हुए कहा कि सवर्ण समाज के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। समाज के होनहार 90 से 95 प्रतिशत अंक लाने के बाद भी सरकारी नौकरी से वंचित हैं। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव उपाध्याय ने कहा कि पिछले कई वर्षों से इस यात्रा के माध्यम से समाज को एकजुट करने का काम किया जा रहा है। ताकि राजनीति, शिक्षा सहित अन्य हक के लिए आवाज को बुलंद किया जा सके। इसके बाद यात्रा कोटला चुंगी चौराहा, रामलीला मैदान चौराहा, कोटला रोड, पुराना डाकघर चौराहा, बर्फखाना चौराहा, सेंटर चौराहा होती गांधी पार्क चौराहा पर पहुंचकर संपन्न हुई। मौके पर पं. दिनेश शर्मा, सूर्य प्रकाश रावत, अशोक गर्ग, शैलेंद्र शुक्ला, दिनेश जादौन, मोहन सिंह, पं. शांतनु शर्मा, रविंद्र शर्मा आदि लोग यात्रा में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें