फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नसियाजी मंदिर में बैनर लगाने पर विवाद, जैनमुनि एकत्व सागर महाराज पर हमला; जांच में जुटी पुलिस

Wed, 19 Aug 2026 09:25 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

बैनर दोबारा लगाए जाने पर जब जैनमुनि एकत्व सागर महाराज ने विरोध जताया तो मामला तूल पकड़ गया। आरोप है कि इसी बीच मोहित नाम का एक युवक हाथ में ईंट लेकर जैनमुनि की तरफ दौड़ा और उनके साथ हाथापाई की। इस घटना में दो अन्य लोगों के भी शामिल होने का आरोप है।
विज्ञापन
जैनमुनि एकत्व सागर के साथ मारपीट करता युवक एवं बचाते दो अन्य लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के उत्तर थाना क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध नसियाजी जैन मंदिर परिसर में चातुर्मास कर रहे जैनमुनि एकत्व सागर महाराज के साथ अभद्रता और हमला करने का मामला सामने आया है। मंदिर में बैनर लगाने पर उपजे विवाद के दौरान एक युवक द्वारा जैनमुनि पर हमला करने और ईंट लेकर उन्हें मारने दौड़ने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक पक्ष ने एसएसपी कार्यालय में भी शिकायत की।
विज्ञापन


नसियाजी मंदिर में इस समय जैनमुनि अमित सागर महाराज और जैनमुनि एकत्व सागर महाराज का चातुर्मास चल रहा है। दोनों जैनमुनियों के चातुर्मास व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग कमेटियां गठित की गई हैं। एक कमेटी की ओर से जैनमुनि एकत्व सागर महाराज के कमरे के समीप एक बैनर लगाया गया था, जिस पर उन्होंने आपत्ति जताते हुए उसे हटवा दिया था। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने वही बैनर दोबारा उनके कमरे के बाहर टांग दिया। बैनर दोबारा लगाए जाने पर जब जैनमुनि एकत्व सागर महाराज ने विरोध जताया तो मामला तूल पकड़ गया। आरोप है कि इसी बीच मोहित नाम का एक युवक हाथ में ईंट लेकर जैनमुनि की तरफ दौड़ा और उनके साथ हाथापाई की। इस घटना में दो अन्य लोगों के भी शामिल होने का आरोप है।

बैनर लगाने पर विवाद शुरू हुआ था, जिसके बाद युवक ने जैनमुनि पर हमला कर दिया। यह घटना अत्यंत निंदनीय है। हालांकि, मामले में अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। -अनुज जैन, अध्यक्ष, नसियाजी मंदिर कमेटी
विज्ञापन


जैनमुनि अमित सागर महाराज का बैनर लगवाया गया था। बैनर को एकत्व सागर महाराज ने फाड़ दिया था। इसके बाद ही विवाद बढ़ा। मंदिर परिसर में इस तरह की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। -मुकेश जैन, अध्यक्ष अमित सागर महाराज चातुर्मास कमेटी

मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जा रही है। जो कि तथ्य-सबूत सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल तहरीर का इंतजार है। -संतोष कुमार सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें