फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद न्यूज: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराई तस्करों की गाड़ी, पांच लाख रुपये की शराब बरामद

Wed, 19 Aug 2026 05:05 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तस्करों के वाहन का पीछा शुरू किया। एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या-65 पर पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। तलाशी के दौरान वाहन से अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने जब्त की शराब। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नगला खंगर पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस की घेराबंदी के दौरान आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तस्करों की एक बोलेरो पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना के बाद चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन की तलाशी के दौरान पांच लाख रुपये कीमत की 131 पेटी (6288 क्वार्टर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे ने बताया कि 18 अगस्त को नगला खंगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजस्थान निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की एक बड़ी खेप पिकअप के जरिए लाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन का पीछा शुरू किया। पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या-65 (लखनऊ की ओर जाने वाली लेन) पर पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। तलाशी के दौरान वाहन से अंग्रेजी शराब के 6288 क्वार्टर बरामद किए गए।

वाहन की जांच के दौरान पुलिस को एक ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य पहचान संबंधी दस्तावेज मिले हैं। दस्तावेजों के अनुसार संदिग्ध की पहचान मुकेश सिंह पुत्र प्रकाश सिंह निवासी विराटनगर, जयपुर (राजस्थान) के रूप में हुई है। वहीं, पिकअप वाहन महेंद्र कुमार पुत्र बोदूराम निवासी कंडेला, सीकर (राजस्थान) के नाम पर पंजीकृत है। आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार, उपनिरीक्षक राहुल सिंह, उपनिरीक्षक विशाल तथा कांस्टेबल जितेंद्र, लाल बहादुर शर्मा, शिवम कुमार और विकास की टीम फरार चालक व तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य अभियुक्तों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें