किसान समाधान दिवस में किसान को प्रमाण पत्र देते सीडीओ शत्रोहन वैश्य, उप निदेशक कृषि एसपी सिंह।
- फोटो : किसान समाधान दिवस में किसान को प्रमाण पत्र देते सीडीओ शत्रोहन वैश्य, उप निदेशक कृषि एसपी सिंह। स्त्रोत: विभाग
फिरोजाबाद। विकास भवन सभागार में सीडीओ शत्रोहन वैश्य की अध्यक्षता में बुधवार को किसान समाधान दिवस आयोजित हुआ। इसमें किसानों ने खतौनी में अंश निर्धारण की खामियों और ग्रामीण इलाकों में बिजली की भारी कटौती की शिकायतें प्रमुखता से रखीं। किसानों ने सीडीओ को अपनी मांगों का ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
समाधान दिवस के दौरान किसान नेता विन्नी प्रधान ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में पर्याप्त बिजली न मिलने से किसानों को सिंचाई और दैनिक कार्यों में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार शिकायत के बावजूद विद्युत विभाग कोई सुध नहीं ले रहा है। वहीं वीरेंद्र सिंह ने मुद्दा उठाते हुए कहा कि तहसीलों में खतौनी में अंश निर्धारण सही ढंग से न होने के कारण बड़ी संख्या में किसान दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। किसान रामनिवास राजपूत ने रोष जताते हुए कहा कि समाधान दिवस में शिकायतें तो ले ली जाती हैं, लेकिन उनका स्थाई निदान नहीं हो पाता। सीडीओ ने सभी समस्याओं के पारदर्शी निस्तारण का भरोसा दिलाया। बैठक में सीवीओ डॉ. सुमेश कुमार गुप्ता, एलडीएम रमणकांत त्यागी, कृषि वैज्ञानिक डॉ. ओमकार सिंह, डॉ. पृथ्वीपाल सिंह, जेई लघु सिंचाई रवींद्र सिंह सहित विद्युत व अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। संवाद