फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: राजधानी समेत तीन ट्रेनों में बम की सूचना पर जांच

Mon, 19 Jan 2026 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
टूंडला टूंडला स्टेशन पर चेकिंग करते जीआरपी  - फोटो : टूंडला टूंडला स्टेशन पर चेकिंग करते जीआरपी
विज्ञापन
टूंडला। माघ मेले और आगामी गणतंत्र दिवस के मद्देनजर हाई अलर्ट के बीच सोमवार को तेजस राजधानी, पटना राजधानी और कालिंदी एक्सप्रेस में बम होने की सूचना से रेल प्रशासन में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही टूंडला स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई। ट्रेनों को सघन चेकिंग के साथ गुजारा गया।
विज्ञापन


ट्रेनों में बम की खबर मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को तत्काल अलर्ट किया गया। संयुक्त टीमों ने स्टेशन के चप्पे-चप्पे और प्लेटफार्मों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। टूंडला से गुजरने वाली ट्रेनों के कोचों में जवानों ने यात्रियों के सामान की बारीकी से तलाशी ली।
इसके साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और लावारिस वस्तुओं पर विशेष नजर रखी जा रही है। रेलवे ने माघ मेला और 26 जनवरी को देखते हुए पहले ही सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट महेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेनों में गश्त बढ़ा दी गई है। जीआरपी प्रभारी मोनू आर्य ने बताया कि फिलहाल पुलिस पूरी तरह सक्रिय है और चेकिंग अभियान जारी है। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें