फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मेडिकल कॉलेज में किया निरीक्षण, ट्रॉमा सेंटर में गायब मिले कर्मचारी

Mon, 19 Jan 2026 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
 ट्रामा सेंटर में जांच करती लखनऊ से आई टीम। संवाद - फोटो : ट्रामा सेंटर में जांच करती लखनऊ से आई टीम। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लखनऊ, कासगंज से आई टीम का सोमवार को भी निरीक्षण जिलेभर में जारी रहा। टीम देर शाम मेडिकल कॉलेज पहुंची। सरकारी ट्रॉमा सेंटर में निरीक्षण के दौरान कर्मचारी नदारद थे। वहीं टीम ने भौतिक संसाधनों की जानकारी ली। टीम के आने से कुछ मिनट पूर्व ही नए फायर सेफ्टी सिलिंडर को लगाया गया।
विज्ञापन

टीम ने ट्रॉमा सेंटर का ऑपरेशन थियरेटर देखा। जो नियमित चालू नहीं रहता है। टीम ने वार्ड में भर्ती मरीजों से मिलने वाले उपचार की जानकारी ली। इधर, मेडिकल कॉलेज के अलग-अलग वार्ड में टीम पहुंची। एचडीयू वार्ड और एमआईसीयू वार्ड का भी निरीक्षण किया। यहां भर्ती मरीजों और तीमारदारों के भी बयान दर्ज किए। सीएमएस ने बताया कि जल्द ही एचडीयू वार्ड 200 शैया बिल्डिंग में शिफ्ट किया जाएगा। इधर, टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। यह रिपोर्ट शासन को सौंपी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें