फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ट्रेन की चपेट में आकर इंटरमीडिएट के छात्र की मौत

Fri, 28 Feb 2025 07:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण बोले-परिवार में किसी बात पर हो गया था विवाद, ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

शिकोहाबाद। ट्रेन की चपेट में आने से इंटरमीडिएट के छात्र की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेज दिया है।
विज्ञापन


गांव नीमखेरिया निवासी देवेंद्र कुमार (23) की बृहस्पतिवार की देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। आस पड़ोस के लोगों का कहना है कि उसके परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके चलते घर से नाराज होकर उसने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। लोगों ने युवक का शव जब रेल ट्रैक पर पड़ा देखा, तो उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में भी मातम छा गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेज दिया। परिजन ने पुलिस को बताया कि मृतक इंटरमीडिएट की पढ़ाई के अलावा अपने भाई रिंकू के साथ खेतीबाड़ी का काम करता था। मृतक दो भाई एवं तीन बहने हैं। इंस्पेक्टर का कहना है कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है। इस मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें