फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक ने जाना नगला खंगर थाने का हाल

विज्ञापन
फिरोजाबाद ! नगला खंगर थाने का निरीक्षण करते पुलिस महानिरीक्षक - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पुलिस महानिरीक्षक नचिकेता झा ने बुधवार देररात नगला खंगर थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने थाने के मेस में बनने वाले खाने की गुणवत्ता की जांच की औ बैरक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कमियों को दुरुस्त करने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक नचिकेता झा बुधवार देर रात थाना नगला खंगर पहुंचे। यहां उन्होंने अभिलेखों की जांच की। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर थानेदार और उप निरीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने वांछित, गैंगस्टर, हिस्ट्रीशीटर व जिला बदर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने विगत दस दिसंबर को नगला खंगर थाना क्षेत्र के गांव गड़सान स्थित अंडरग्राउंड पुलिया के समीप फौजी के साथ लूट के घटनास्थल का एसएसपी अशोक कुमार, एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह और सीओ सिरसागंज कमलेश कुमार के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने थानाध्यक्ष नगला खंगर तेजवीर सिंह से घटना की जानकारी कर बदमाशों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इधर, एसएसपी अशोक कुमार ने बृहस्पतिवार को खैरगढ़ थाने का निरीक्षण किया। एसएसपी ने रजिस्टरों, अनवर्क आउट केस एवं लंबित विवेचनाओं को पूरा करने के निर्देश दिए। मेस, वाटर कूलर, बैरक, भोजनालय एवं कंप्यूटर ऑफिस आदि का मुआयना कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। थाने पर खड़े वाहनों का डिस्पोजल करने के लिए एवं साफ सफाई रखने हेतु निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें