फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधन सहकारी समितियों एवं सहकारिता विभाग के गोदामों पर जांच

विज्ञापन
उर्वरक गोदाम की जांच करते जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शासन के निर्देश पर जिले की सहकारी संस्थाओं के साथ इफ्को, कृभको, साधन सहकारी समितियों के साथ पीसीएफ के बफर गोदामों पर छापामारा। साधन सहकारी समिति इंदुमई पर पहुंचे तो सचिव ही गायब मिले। इसके कारण जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह यहां उर्वरक का मिलान नहीं करा सके।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह ने बताया कि शासन के अपर मुख्य सचिव कृषि के निर्देश पर जिले में डीएम चंद्र विजय सिंह के द्वारा बनाई गई टीमों में उर्वरक निरीक्षकों, सहकारिता विभाग के अधिकारियों व उप जिला मजिस्ट्रेट की संयुक्त टीम बनाकर जिले के सभी तहसीलों में छापा मारा। जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह शिकोहाबाद व सिरसागंज तहसील व उप निदेशक कृषि डा. हंसराज ने सहायक निबंधक सहकारिता विवेक यादव के साथ फिरोजाबाद एवं टूंडला तथा भूमि संरक्षण अधिकारी चतुर्थ डा. योगेंद्र कुमार व राघवेंद्र सिंह अपर जिला सहकारी अधिकारी जसराना के निर्देशन में तहसीलों में छापा मारा। जिला कृषि अधिकारी को सहकारी समिति इंदुमई बंद मिली।
पीसीएफ फिरोजाबाद एवं शिकोहाबाद के नौशहरा स्थित गोदाम पर निरीक्षण किया गया। तीन गोदामों के निरीक्षण के दौरान स्टॉक ठीक मिला। उप निदेशक कृषि डा. हंसराज ने टीम के साथ आईए्फएफडीसी जलालपुर, साधन सहकारी समिति दीदामई, अलीनगर कैंजरा, जलोपुरा, नारखी, कोटकी व एंग्रीजंक्शन बच्चू बाबा आश्रम के पास निरीक्षण किया। भूमि संरक्षण अधिकारी चतुर्थ ने कृषकसेवा केंद्र पाढ़म, जसराना, साधन सहकारी समिति पारौली, जसराना खास का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें