फिरोजाबाद। आवारा कुत्तों के उपचार एवं बध्यीकरण को संचालित एबीसी सेंटर का निगरानी समिति ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय कुत्तों को सर्दी से बचाव के इंतजाम में खामी नजर आई। केयर टेकर को सेंटर में संरक्षित कुत्तों को सर्दी से बचाव को जरूरी प्रबंध के निर्देश दिए।
नगर आयुक्त के निर्देश पर बृहस्पतिवार को निगरानी समिति द्वारा एबीसी सेंटर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर 40श्वान मिले।वहीं निरीक्षण के दौरान सेंटर पर रखे कुत्तों को सर्दी से बचाव के इंतजाम में खामी नजर आई। प्रभारी एबीसी सेंटर,सहायक नगर आयुक्त निहाल चंद ने मौके पर मौजूद केयर टेकर को कुत्तों को सर्दी से बचाव के लिए पर्याप्त इंतजाम के निर्देश दिए।