फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य विभाग की टीम ने घेबर, नमकीन, बेसन का लिया नमूना

विज्ञापन
मिठाई निर्माण गोदाम पर छापेमारी करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रक्षाबंधन एवं बकरीद के पर्व पर खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका बढ़ गई है। मिलावट को रोकने के लिए डीएम के आदेश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अभियान चलाया। तीन अलग-अलग स्थानों पर नमूना संकलित कर जांच को प्रयोगशाला में भेजा है। जिला अभिहित अधिकारी सुधीर कुमार सिंह के निर्देशानुसार अभियान चलाया गया। ओमनगर फिरोजाबाद स्थित वर्धमान फूड्स (बेसन निर्माण इकाई) के वाहन से बेसन का नमूना लिया गया।
विज्ञापन

किशन नगर थाना उत्तर से अनिल कुमार पुत्र वालाप्रसाद की महक नमकीन निर्माण इकाई से नमकीन का नमूना लिया गया। फल मंडी कोटला रोड फिरोजाबाद स्थित जय बजरंग मिष्ठान से मलाई युक्त घेवर का नमूना लिया गया। खाद्य अधिकारियों ने दुकानदारों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए आपसी दूरी, मास्क, सैनिटाइजेशन का अनुपालन करने को निर्देशित किया गया। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी बीएस कुशवाह, अनिल कुमार, मुकेश शर्मा, ओमप्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें