फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद भाइयों के लिए एक अगस्त तक स्वीकार की जाएंगी राखी, चंदन एवं चावल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोराना संक्रमण के कारण इस रक्षाबंधन पर बहनें जिला कारागार में निरुद्ध अपने भाइयों की कलाई पर अपने हाथों से राखी नहीं बांध सकेंगी। यदि कोई बहन भाई तक अपनी राखी भेजना चाहती है तो वह एक अगस्त की शाम चार बजे तक राखी, रोरी चावल भेज सकती हैं। कोरोना संक्रमण के चलते जिला कारागार प्रशासन काफी सावधानी बरत रहा है। कई बंदियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के कारण जेल प्रशासन की ओर से कोविड हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। रक्षाबंधन के मौके पर बहनें जेल में निरुद्ध भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधने पहुंचती थीं, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते इस बार ऐसा संभव नहीं होगा। जेल प्रशासन ने इस बार बंदियों से मुलाकात तक बंद कर दी गई है।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक मोहम्मद अकरम खान ने बताया कि तीन अगस्त को रक्षाबंधन है। त्योहार मनाए जाने को ध्यान में रखते हुए बहनें अपने भाइयों के लिए एक अगस्त की शाम को चार बजे तक राखी, रोली, चंदन, चावल आदि बाहर बनाए गए काउंटर (हेल्प डेस्क) पर एक लिफाफे में बंद करके जमा करा सकेंगी। लिफाफे के ऊपर बंदी का नाम और भेजने वाली बहन का नाम-पता लिखना होगा। उन्होंने बताया कि राखी, रोली, चंदन व चावल के अलावा अन्य कोई खाद्य सामग्री स्वीकार नहीं की जाएगी। मुलाकात व्यवस्था पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी। रक्षाबंधन वाले दिन ये लिफाफे सैनिटाइज कराने के बाद तीन अगस्त को संबंधित बंदी को उपलब्ध करा दिया जाएंगे। जेल अधीक्षक ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव को ध्यान में रखते हुए इस बार यह व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें