फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: स्कूल की छुट्टी के बाद कक्षा में बंद रह गई मासूम छात्रा

Fri, 17 Oct 2025 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
छात्रा को कक्षा से बाहर निकालकर लाते लोग। संवाद। - फोटो : छात्रा को कक्षा से बाहर निकालकर लाते लोग। संवाद।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। हिमांयूपुर स्थित एक परिषदीय प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को शिक्षकों की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया। स्कूल की छुट्टी के बाद कक्षा एक की एक छह वर्षीय छात्रा को कमरे में बंद कर शिक्षक ताला लगाकर अपने घर चले गए। करीब एक घंटे तक बंद कमरे में रोती रही बच्ची की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शिक्षकों को बुलाया और ताला खुलवाकर बच्ची को बाहर निकाला।
विज्ञापन


हिमांयूपुर निवासी सोनू ने बताया कि उनकी छह वर्षीय बेटी सोनाक्षी प्राथमिक विद्यालय हिमांयूपुर में कक्षा एक की छात्रा है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 3 बजे जब स्कूल की छुट्टी हुई, तो प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार सहित अन्य शिक्षक विद्यालय बंद करके चले गए। इस दौरान सोनाक्षी कमरे के अंदर ही बैठी रह गई।

दोपहर करीब 3:30 बजे जब बच्ची ने चिल्लाना शुरू किया, तो बंद विद्यालय से बच्चे की आवाज सुनकर आसपास के लोग और छात्रा के माता-पिता मौके पर पहुंच गए। मुख्य गेट पर ताला लगा होने के कारण परिजन अंदर नहीं जा सके, जिसके बाद क्षेत्रीय लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने तुरंत नगर शिक्षाधिकारी उपेंद्र सिंह और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नगर शिक्षाधिकारी कार्यालय के कर्मचारी और पुलिस मौके पर पहुंचे। इसके बाद प्रधानाध्यापक भी आनन-फानन में वापस आए। ताला खोलकर छात्रा को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन




शिक्षकों को नोटिस जारी

इस गंभीर लापरवाही पर नगर शिक्षाधिकारी उपेंद्र सिंह ने सभी संबंधित शिक्षकों को नोटिस जारी किया है। उन्होंने कहा है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, प्रधानाध्यापक दिनेश यादव ने सफाई देते हुए कहा कि छात्रा कक्षा की बेंच पर सो गई थी, जिसके कारण शिक्षकों की नजर उस पर नहीं पड़ पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें