आईटीआई में छात्राओं को दिए गए प्लेसमेंट पत्र को दिखाते छात्र एवं मौजूद शिक्षक। स्त्रोत: डीआईओ
फिरोजाबाद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आनंदपुर जारखी में शुक्रवार को प्लेसमेंट और अप्रेंटिस ड्राइव का आयोजन किया गया। कुल प्रतिभागियों में से 65 अभ्यर्थी चयनित हुए।
प्रधानाचार्या हेमलता यादव ने बताया कि आयोजित ड्राइव में लगभग 85 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधि जैसे, वॅक्मेट इंडिया लिमिटेड छाता मथुरा, ग्रेविटी फैसिलिटी मैनेजमेंट सॉल्यूशन्स लिमिटेड नोएडा, ओप्पो मोबाइल्स नोएडा तथा महिंद्रा लॉजिस्टिक हरियाणा आदि इसमें शामिल हुए।
लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से चयन प्रक्रिया पूरी की। इस प्रक्रिया के अंतर्गत 27 अभ्यर्थियों का चयन सेवायोजन के लिए और 38 अभ्यर्थियों का चयन अप्रेंटिसशिप के लिए किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्या हेमलता यादव ने नियुक्तिपत्र प्रदान किए गए। संवाद