फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पीएम ग्राम सड़क योजना के तहत बने 15 मार्गों का लोकार्पण

Sat, 16 Sep 2023 05:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम ग्राम सड़क योजना के तहत बने 15 मार्गों का लोकार्पण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज-1 के अंतर्गत 3543.91 लाख रुपये की लागत से 15 मार्गों का निर्माण पूरा हो गया है। सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन ने लोक निर्माण विभाग कार्यालय से 15 मार्गों का लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित किया।

तहसील जसराना, सिरसागंज, शिकोहाबाद एवं टूंडला के दर्जनभर गांवों को शहर से जोड़ने की योजना को मंजूरी मिली थी। 3543.91 लाख रुपये की लागत से कुल 100.750 किमी लंबे मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया। शनिवार को लोकार्पण कर सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन ने किया। सांसद डॉ. जादौन ने कहा कि इस योजना के पूर्ण होने पर हजारों ग्रामीणों के लिए शहर और हाईवे का आवागमन सुगम हुआ है। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अलावा विधायक सर्वेश यादव और इंजीनियर सचिन यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन मार्गों का किया लोकार्पण

पट्टी कौरारा अरांव मार्ग, नूरमहल सराय मार्ग, जाखई से नगला कूप बेंदीपुर, प्रतापपुर हाथवंत मार्ग, अकोला पतारा, भदान से गुहाना मार्ग, अखंड उरावर, नगला रमिया गढ़िया, एन एच टू से गुदाऊ मार्ग, मुस्तफाबाद फरिहा से चिरावली, शिशपुर नहर पटरी, हाथवंत बरौली मार्ग, अरांव खुर्द जयमई, नगला सिकंदर, भदान नदी से नगला मुकंद मार्ग का लोकार्पण कर इन्हें जनता को समर्पित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें