फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांसदानी में विकास कार्य न होने पर हंगामा

Tue, 16 Jun 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। गंदगी की बीच नारकीय जीवन जीने को विवश गांव बासदानी के ग्रामीणों का धैर्य मंगलवार को जवाब दे गया। नाराज ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा काटा। जिलाधिकारी से गांव में विकास कार्य कराने की मांग करते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

थाना नगला सिंधी के गांव बांसदानी के ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में निकलने को रास्ता नहीं है। गंदे पानी की निकासी न होने पर आम रास्ते पर नालियों का गंदा पानी व कीचड़ भरी हुई है। कई बार ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी से शिकायत कर चुके हैं। तहसील दिवस आदि के माध्यम से अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पिछले चार सालों में कोई विकास नहीं हुआ है। उन्होंने नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा काटा। ग्रामीणों ने गांव में विकास कार्य कराने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि एक माह में गांव में विकास कार्य शुरू नहीं हुए तो वह अधिकारियों का घेराव करते हुए उग्र आंदोलन करेंगे। शांती देवी, कस्तूरी देवी, श्यामा देवी, निर्मला देवी, पूनमदेवी, गुड्डी देवी, श्यामवती, ज्ञान देवी, रेशमा देवी,  अनार देवी, पिंकी देवी, कमलेश, रेनू, श्रीदेवी, उमा देवी, ओमप्रकाश, गुलाब सिंह थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें