फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की प्राथमिकता को लापरवाही का रोड़ा

Tue, 16 Jun 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फीरोजाबाद। मुख्यमंत्री जल बचाओ अभियान के तहत ही बारिश का पानी रिचार्ज हों,तालाबों का जीर्णोद्धार करने का फैसला शासन ने लिया। जिले के 506 तालाबों का चिह्नांकन हुआ। डीएम ने निर्देश दिए कि इनको शीघ्र ही सुधारने का अभियान चलाया जाए। शासन के प्राथमिकता वाले इस अभियान को मनरेगा योजना से गति दी जानी थी। विभागीय सूत्रों की मानें तो मात्र 145 तालाबों पर काम शुरू हुआ। इसकी रिपोर्ट शासन ने तलब की है।
जिले में भूमिगत जलस्तर काफी तेजी से गिरा है। जल की कमी का परिणाम है कि हैंडपंप फेल हो गए। नलकूपों ने पानी देना बंद कर दिया। जलाभराव के कारण टंकियां पूरी नहीं भर पातीं। बारिश का पानी रिचार्ज करने को आदेश तो कई विभागों को दिए। विप्रा,नगर निगम व पालिकाएं तो पानी बचाने की ओर ध्यान तक नहीं देतीं। खपत इन्हीं के यहां अधिक होती है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी तेजी से गिरते जलस्तर के मामले को काफी गंभीरता से लिया। मुख्यमंत्री जल बचाओ अभियान की शुरूआत की। ग्रामीण अंचल में स्थित तालाबों को गहरा करके बारिश के पानी को रिचार्ज कराने पर जोर दिया। मनरेगा योजना के तहत तालाबों को सुधारने की रणनीति बनीं। शासन का यह आदेश मिलते ही डीएम विजय किरन आनंद ने जिले के अफसरों के साथ बैठक की। प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक एक तालाब की जीर्णोद्धार कराने का लक्ष्य सौंपा। तालाबों के किनारे वृक्षारोपड़ कराने का प्रावधान है। ताकि तालाबों की चाहर दीवारी सुरक्षित रह सके। जिले के अफसर शासन की प्राथमिकता वाले जल बचाओ अभियान के प्रति गंभीर दिखाई नहीं दिए। मनरेगा योजना से तालाबों का जीर्णोद्धार होना था। जिले में 506 के बजाय 368 तालाब चिह्नांकित हो सके। चिह्नांकित हुए तालाबों में 145 के सुधार का कार्य शुरू हो सका। इतनी धीमी गति से काम हुआ तो फिर यह जल बचाओ अभियान कैसे सफल होगा।
विज्ञापन


जिले में ब्लाकवार तालाबों की स्थिति
ब्लाक       लक्ष्य    चिह्नांकित
अरांव        48        41
एका         52        42
फीरोजाबाद  63        07
जसराना     46         58
खैरगढ़      60         29
मदनपुर      63        42
नारखी       57        38
शिकोहाबाद 63         30
टूंडला       54         28
------------------------
 कुल     506         368
------------------------

जसराना अव्वल,फीरोजाबाद फिसड्डी
मुख्यमंत्री जल बचाओ अभियान के तहत तालाबों के चिह्नांकन करने में जसराना ब्लाक ने लक्ष्य से अधिक ही तालाबों का चिह्नांकन कर डाला। वहीं फीरोजाबाद ब्लाक जिले में सबसे फिसड्डी साबित हुआ। 63 में से मात्र सात तालाब ही चिह्नांकित हो सके।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री जल बचाओ अभियान के तहत मनरेगा योजना से तालाबों का जीर्णोद्धार कराया जाना है। जिले में 506 तालाबों का चिह्नांकन होना था। अभी 368 चिह्नांकित हुए। 145 में काम शुरू कराया है। शीघ्र ही सभी पंचायतों में काम शुरू कराएंगें।
सुजीत कुमार सीडीओ फीरोजाबाद। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें