फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्वुत ट्रांसफार्मर न बदला गया तो ग्रामीण करेंगे उग्र आंदोलन

विज्ञापन
टूंडला के गांव नगला दत्त का फुंका ट्रांसफार्मर - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। गांव नगला दत्त में विगत चार दिनों से फुंके विद्युत ट्रांसफॉर्मर को बदलवाने की मांग को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने विद्युत निगम के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 48 घंटे के अंदर ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

सरपंच योगेश उपाध्याय के नेतृत्व में ग्रामीण शुक्रवार को लामबंद होकर फुंके ट्रांसफॉर्मर के समीप विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि पिछले चार दिनों से फुंका ट्रांसफॉर्मर बदला नहीं जा रहा है। जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत आपूर्ति ठप होने से गांव में पीने के पानी का भी संकट गहरा गया है। प्रदर्शन करने वालों में योगेश उपाध्याय, अजीत उपाध्याय, अखिलेश कुमार राजोरिया, अमित उपाध्याय, मालय बाबू, राकेश कुमार, संतोष कुमार, आकाश शर्मा, राजकुमार शर्मा, संजीव शर्मा, विक्रम सिंह, नारायन सिंह आदि शामिल रहे।
- एक पखवाड़े पूर्व विद्युत ट्रांसफॉर्मर फुंका था। उसका एस्टीमेट दोबारा नहीं बनाना पड़ेगा। उपभोक्ताओं ने शिकायत दर्ज कराई है। एक-दो दिन में विद्युत ट्रांसफॉर्मर बदलवा दिया जाएगा। - राजेश कुलश्रेष्ठ, अवर अभियंता, जटपुरा फीडर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें