फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दहेज लोभी पति ने ली जान...फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, तीन महीने पहले हुई थी शादी; केस दर्ज

Sat, 22 Mar 2025 10:14 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

दहेज के लिए पति ने पत्नी को माैत के घाट उतार दिया। पति दहेज में गाड़ी व सोने की चेन मांग कर रहा था। घटना को अंजाम देने के बाद पति फरार हो गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
 
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना एका क्षेत्र में शादी के बाद से शुरू हुआ विवाहिता के उत्पीड़न का सिलसिला उसकी मौत पर जाकर खत्म हुआ। पति ने दहेज न मिलने पर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद शव को फंदे से लटकाकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वहीं पुलिस ने मृतका के चाचा की तहरीर पर पति के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


थाना फरिहा के कुठीला निवासी रोशनी उर्फ आलिया (18) की शादी 3 माह पहले बदायूं के गांव मुगर्रा कादर चौक निवासी आबिद के साथ हुई थी। वह खेरिया निवासी अपनी बुआ के यहां आई थी। जहां उसका शव कमरे में लटका मिला। घटना की जानकारी पर मायका पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतका के चाचा तोसीद ने बताया कि 14 मार्च को आलिया के पति ने पीटकर उसे घर से निकाल दिया था। वह अतिरिक्त दहेज में गाड़ी व सोने की चेन मांग रहा था। 16 मार्च को आबिद भी खेरिया पहुंच गया और माफी मांगने लगा। इसके बाद वह वहीं रूक गया था।
विज्ञापन


21 मार्च को आलिया की बुआ आगरा दवा लेने चली गईं। तभी उसने हत्या करने के बाद शव फंदे पर लटका दिया और फरार हो गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पति के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें