फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: दर्दनाक हादसा...ब्रेक लगाने पर दो ट्रकों की भिड़ंत, केबिन में फंस गए चालक और हेल्पर, एक की माैत

Sat, 22 Mar 2025 09:57 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

हाईवे पर भीषण हादसा हुआ। ट्रक में दूसरा ट्रक पीछे से घुस गया। चालक और हेल्पर केबिन में फंस गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चालक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के टूंडला में  हाईवे पर आगे चल रहे ट्रक से दूसरे ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में पीछे वाले ट्रक का चालक और हेल्पर बुरी तरह फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइड्रा की मदद से दोनों को ट्रक में से निकलवाकर जिला अस्पताल भिजवाया। उपचार के दौरान चालक की मौत हो गई। वहीं, हेल्पर की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


हादसा शुक्रवार रात्रि तीन बजे करीब का है। राजस्थान के जोधपुर थाना मंडोर अंतर्गत देसूरिया विशेनई निवासी धीमाराम ट्रक चालक था। वह शुक्रवार रात्रि अपने की गांव निवासी हेल्पर प्रकाश के साथ ट्रक लेकर फिरोजाबाद की ओर जा रहा था। 

उनका ट्रक फिरोजाबाद हाईवे पर शंकर ढाबे के सामने पहुंचा, तभी आगे चल रहे ट्रक के चालक के ब्रेक लगाने से वह पीछे से ट्रक लेकर घुस गया। हादसा इतना भीषण था कि पीछे से घुसे ट्रक की केबिन अंदर तक घुस गई तथा उसमें सवार चालक धीमाराम और हेल्पर दोनों बुरी तरह फंस गए।
विज्ञापन


हादसा होने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक में फंसे दोनों को बाहर निकालने का प्रयास किया, किंतु सफलता नहीं मिली। तब हाइड्रा मंगाकर दोनों को निकलवाया और जिला अस्पताल भिजवा दिया।अस्पताल में चिकित्सकों ने चालक धीमाराम को मृत घोषित कर दिया। हेल्पर की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजन को भी घटना की जानकारी दे दी है। शव को पोस्टमार्टम गृह भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें