फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: हाईवे पर ऑटो पलटने से पति की मौत, पत्नी घायल

Fri, 04 Apr 2025 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
वृद्ध खूबलाल का फाइल फोटो
विज्ञापन
शिकोहाबाद। सवारियों को लेकर आसफाबाद से शिकोहाबाद आ रहा ऑटो हाईवे पर बालाजी मंदिर के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में ऑटो में सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां वृद्ध को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। जबकि महिला का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


गांव दखिनारा निवासी खूबलाल (58) मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। शुक्रवार को वह अपनी पत्नी मायादेवी के साथ ऑटो से किसी काम से आसफाबाद गया था। दोपहर दो बजे करीब वह आसफाबाद से ऑटो में सवार होकर शिकोहाबाद वापस लौट रहा था। ऑटो में अन्य सवारियां भी मौजूद थीं। ऑटो जब हाईवे पर बालाजी मंदिर के समीप पहुंचा। तभी तेजगति में होने के चलते अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में ऑटो में सवार सवारियों में चीख-पुकार मच गई। दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। ऑटो चालक ऑटो लेकर भाग निकला। वहीं सूचना मिलने पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों ने गंभीर घायल दंपती को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद वृद्ध खूबलाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि मायादेवी का अभी उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में वृद्ध की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना की तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें