फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद के बाद पत्नी बहन के घर चली गई तो पति ने लगा ली फांसी

विज्ञापन
गणेश कुमार - मृतक (युवक द्वारा फांसी लगाने बाली घटना फाइल फोटो ) - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के मोहल्ला टापाकलां में रविवार की रात पत्नी से हुए विवाद के बाद एक पेंटर फांसी के फंदे पर झूल गया। सोमवार को सुबह पत्नी घर पहुंची तो दरवाजा बंद देख पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव पंखे से नीचे उतारा। पुलिस के अनुसार पेंटर की पत्नी बहन के घर चली गई थी, इसी कारण उसने फांसी लगा ली। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया गया।
टापाकलां निवासी गणेश कुमार (32) पुत्र भीकम सिंह पेंटर था। रविवार की शाम को वह घर पहुंचा तो पत्नी बेबी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद पत्नी बेबी रात में पास ही रहने वाली अपनी बहन के घर चली गई। पत्नी सुबह वापस घर पहुंची तो काफी आवाज लगाने के बाद भी घर का दरवाजा नहीं खुला। यह देखकर पत्नी ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

एसएसआई हरीश कुमार, विजेंद्र सिंह और पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मी घर की छत के रास्ते से अंदर गए। अंदर देखा तो गणेश कुमार कमरे के अंदर पंखे पर लगाए गए फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने दरवाजे तोड़कर उसके शव को नीचे उतारने के साथ पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है।
एसएसआई उत्तर हरीश कुमार का कहना है कि गणेश कुमार के शराब पीने को लेकर पत्नी बेबी से रविवार की देरशाम विवाद हो गया था। विवाद के कारण बेबी अपनी बहन के घर चली गई थी। इसी कारण उसने फांसी लगाई है। इस मामले में किसी ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। पोस्टमार्टम कराके शव परिजनों को सौंप दिया है।

टापाकला में युवक द्वारा फांसी लगाने की घटना के बाद मौके पर एकत्रित भीड- फोटो : FIROZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें