फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों के खातों के पहुंची अनुदान की राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत ब्लाक स्तर से प्राप्त सूची के अनुसार 309 बेटियों के खातों में एक करोड़ से ज्यादा की धनराशि हस्तांतरित कर दी गई। 14 नवंबर 2019 को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत दबरई पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान 315 बेटियों की शादी संपन्न कराई गई। योजना के तहत 35 हजार रुपये नकद एवं 21 हजार रुपये अन्य मद में खर्च किए जाते हैं।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आने के बाद डीएम चंद्र विजय सिंह ने सभी बीडीओ को कड़ी फटकार लगाते हुए तीन दिन के भीतर लाभार्थियों की सूची समाज कल्याण विभाग को प्रेषित करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को ब्लाकवार लाभार्थियों की सूची प्राप्त होने के बाद समाज कल्याण विभाग ने 309 लाभार्थियों के खातों में कुल एक करोड़ आठ लाख रुपये की धनराशि हस्तांतरित कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें