फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सड़क पर दंपती में झगड़ा...पति ने पत्नी का किया ऐसा हश्र, तमाशबीन बने रहे लोग; देखकर शर्म भी न आई

Mon, 23 Jun 2025 07:04 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सड़क पर पति ने पत्नी को जमकर पीटा। करीब एक घंटे तक ड्रामा चलता रहा। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने समझा-बुझाकर दोनों काे रवाना किया।
विज्ञापन
सड़क पर झगड़ते दंपती। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टूंडला शहर के बस स्टैंड के सामने पति-पत्नी में विवाद हो गया। इस बीच गुस्साए शराबी पति ने पत्नी को बीच सड़क पर जूते से जमकर पीटा। महिला को पिटता देख लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई, लेकिन किसी ने भी महिला को बचाने का प्रयास नहीं किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर रवाना कर दिया।
विज्ञापन


मामला सोमवार दोपहर ढाई बजे करीब का है। एटा निवासी पति-पत्नी स्टेशन रोड से पैदल आपस में विवाद करते हुए सुभाष चौराहे स्थित बस स्टैंड तक पहुंच गए। यहां पहुंचते ही गुस्साए पति ने अपना जूता उतारते हुए पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। 

ये भी पढ़ें-UP: पुलिस को दौड़ाया, पथराव में दो दरोगा समेत 12 घायल...आगरा में हुए बवाल की तस्वीरें; 142 लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन


 

पति-पत्नी के बीच मारपीट होते देख वहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने उनसे मामला पूछा जरूर, किंतु पति द्वारा पत्नी को पीटने से रोकने की उन्होंने कोशिश नहीं की। नशे में धुत वह पत्नी को पीटता रहा। लोगों की सूचना पर सुभाष चौराहा पर तैनात पुलिस मौके पर पहुंची। 

 
विज्ञापन

पूछे जाने पर पति ने बताया कि उसके ससुरालीजन पत्नी को तलाक देने के लिए दबाव बना रहे हैं। वह उसे घर ले जाने के लिए कहता है, लेकिन वह नहीं जाती। इस बीच पत्नी बार-बार घर चलकर बात करने की कहती रही, लेकिन पति हंगामा करता रहा। बाद में पुलिस के समझाने पर वह पत्नी के साथ वहां से चला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें