फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad Accident News: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, दोनों की मौत; दिल्ली जा रहे थे

Thu, 10 Aug 2023 11:29 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में पति-पत्नी की मौत हो गई। वह औरैया जिले से बाइक से दिल्ली जाने के लिए निकले थे। 
विज्ञापन
Firozabad Accident News: हादसे में मृत अनुपम और प्रीती की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बीती रात भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


हादसा सिरसागंज थाना क्षेत्र के रूधेमई के पास रब राखा होटल के सामने हुआ। यहां बीती रात करीब 12.15 बजे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया। दोनों की मौत हो गई। आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। 

यह भी पढ़ेंः- श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास चला बुलडोजर: 'जगह को खाली कर दें, यहां बने घर ढहाए जाएंगे', सुनकर सन्न रह गए लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। साथ ही मृतकों की पहचान करके परिजन को सूचना दी। मृतक दंपती की पहचान अनुपम और प्रीति निवासी  तिलक नगर, सैनिक कॉलोनी, औरैया जिला के रूप में हुई। खबर पाकर पहुंचे परिजन ने बताया कि यह लोग दिल्ली जाने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में हादसा हो गया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें